नगरीय क्षेत्र मे 2019 का सेमीफाइनल अमेठी मे राहुल ईरानी की प्रतिषठा दांव पर
अमेठी (ब्यूरो):-
नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही सियासी पार चढा गया है विधान सभा चुनाव मे परचम लहराने वाली भाजपा की लिए यह चुनाव चुनौती भरा इस लिए है कि शहरी क्षेत्र मे जनता योगी सरकार के काम का हिसाब कर सकती है आम चुनाव मे साइकिल पर सवार होकर राहुल गांधी ने किसी तरह जीत तो हासिल कर ली पर विधान सभा चुनाव मे अमेठी की पांचो सीटो पर कांग्रेस का सफाया हो गया
निकाय चुनाव अमेठी मे 2019 की नजर से बहुत अहम है राहुल गांधी का क्षेत्र है ईरानी हारने के बाद भी लगातार अमेठी एंव यहा के लोगो से जुडी है ऐसे मे यदि परिणाम विधान सभा चुनाव जैसा रहता है तो राहुल गांधी के लिए खतरे की घंटी से कम नही होगा अगर जनादेश करवट बदल दिया तो योगी सरकार पर ही सवाल नही खडे होगे बल्कि ईरानी को भी अपनी रणनीति पर विचार करना पडेगा
योगी सरकार के सात माह बाद जिस तरह से आम मतदाता की जुबान पर अखिलेश यादव का नाम आने लगा है उसे देखते साइकिल को पंचर नही कहा जा सकता है
हकीकत भाजपा, सपा, कांग्रेस की एक ही है तीनो दल अंतरिक गुटबाजी की आग से जल रहे है
हालात कुछ भी हो निकाय चुनाव 2019 के संभावित रास्ते का संकेते जरूर देगे
0 टिप्पणियाँ