नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट सूची बनाने में लापरवाही के कारण हुई गड़बड़ी मतदाताओ का नाम हुआ सूची से गायब ।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश):- 27/11/17 वाराणसी में वर्ष सन 2017 के नवम्बर माह में पड़ रहे मतदान में एक बात तो साफ तौर से साफ हो गया है कही ना कही चुनाव आयोग एवम सम्बन्धित कर्मचारियों की तरफ से जबरदस्त लापरवाही हुई है । देखा गया की कल रविवार को वर्ष 2017 नगर निकाय चुनाव में वाराणसी के अधिकतम मतदान केन्द्रो पर वोटरों का नाम गायब मिला।
बातचीत करने पर वोटरों ने बताया की जो मतदाता सूची जारी हुआ है उसमे कर्मचारिओं द्वारा भारी लापरवाही के कारण गड़बड़ी हुई है । कुछ् वोटरों ने बताया की पिछले निकाय चुनाव एवम विधान सभा चुनाव में वोट दिये थे। जो की इस बार सभी का नाम ही गायब कर दिया गया ।
मिडियाकर्मियो द्वारा चुनाव की खबर कवरेज करने के दौरान कई बूथों पड़ निरीक्षण करते अधिकारियो की पूरी टीम मौजूद रहे । वोटरों का नाम नहीँ मिलने पर थक हराकर सभी वोटरो ने नेट पर सर्च कराया तो बताया गया की नाम कट गया है । सरकार द्वारा इस मामले में कोई भी सख्ती नहीँ किया जा रहा है । वोट देने आये बूथों पर जनता का कहना था सरकार के तरफ से इस लापरवाही करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये ताकि फिर से ऐसी किसी प्रकार से कोई भी गलती ना कर सके ।
इस वर्ष नगर निकाय चुनाव में वाराणसी में अधिकतम बूथों पर कई हजारो की सँख्या में वोटरों का नाम गायब मिला जिससे की वोटरों भड़के हुए दिखे।
लेकिन प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के कारण किसी प्रकार का उपद्रवी माहौल नहीँ उत्पन्न हो पाया इसमे सेफ और शांतिपूर्ण मतदान केन्द्र का नाम कैन्ट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार के महावीर मन्दिर चौराहे के समीप कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज ; एम बी एस कान्वेन्ट स्कूल गैस गोदाम टकटकपुर ; सहित अन्य केन्द्रो में भी माहौल सही पाया गया । वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के कारण कई बूथों पर वोटिंग स्थिति नार्मल ढँग में जाते हुए देखने को मिला । ऐसे में शाम महावीर मन्दिर चौराहा पर स्थित कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज बूथ केन्द्र सँख्या216;217; 218 पर शाम 5 बजे वोटिंग समाप्ति बाद टोटल कुल मतदाता 5233 में से कुल1419 वोटिंग हुआ । अब देखा जायेगा की यूपी सरकार व चुनाव आयोग आगे क्या सख्त कदम उठायेगी ॥
0 टिप्पणियाँ