परिणाम से सहमे प्रत्याशी -सर्दी में छूट रहा पसीना। मतगणना कल -तैयारियां पूरी

परिणाम से सहमे प्रत्याशी- सर्दी में छूट रहा पसीना। मतगणना कल -तैयारिया पूरी ।
मुसाफिरखाना /अमेठी :-नगर पंचात  चुनाव की मतगणना कल शुक्रवार को ए एच इंटर कॉलेज में होगी। मतगणना के लिए 6 टेबल लगाई गई है । तीन टेबल पर अध्यक्ष पर, तीन पर वार्ड सदस्य की गणना की जाएगी।  मतगणना की तिथि करीब आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं । नगर पंचायत के 10 वार्ड सदस्य अध्यक्ष पद के लिए 22 नवंबर को प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान हुआ था। 1 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से ए एच इंटर कॉलेज में मतगणना शुरु होगी अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए तीन तीन अलग टेबल लगाई गई हैं । प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी लगाए गए हैं । अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को तीन मतगणना एजेंट के पास निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय ने जारी किया है । सदस्य पद के लिए प्रत्याशी या  चुनाव अभिकर्ता  को ही मतगणना के लिए अधिकृत किया गया है । एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जिस वार्ड में महिला प्रत्याशी हैं जिन्होंने किसी को चुनाव एजेंट नहीं बनाया है । उन्हें मत गणना अभिकर्ता बनाने की अनुमति मिलेगी । प्रशासन ने मत गणना की तैयारी पूरी कर ली है ।
माता गणना वक्त करीब आते ही मतपेटी  से निकलने वाले परिणाम से सभी सहमे हुए हैं । कांटे का मुकाबला होने के कारण कोई प्रत्याशी जीत के प्रति आस्वस्त नहीं  दिख रहा है ।

चोरों ने उड़ाया हजारों का माल ।पुलिस में दी तहरीर।
मुसाफिरखाना/अमेठी :-बीते मंगलवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे कोतवाली से 1 किलोमीटर दूर दादरा रेलवे क्रासिंग के पास रिटायर फौजी के मकान में चोरों ने हाथ साफ किया । गृह स्वामी के मकान में दाखिल होते ही चोर क्षत के रास्ते से भाग निकले ।घटना में लगभग 50000 की नकदी व जेवरात चोरी हुए हैं ।
घटना 28 नवंबर की शाम लगभग 8:30 बजे की है रिटायर फौजी राम लखन यादव निवासी पलिया पूरब का मकान दादरा रोड रेलवे क्रासिंग के पास है । भाई राम नेवाज की लड़की की शादी में गांव गए थे मकान में ताला लगा हुआ था इसी बीच राम लखन किसी काम से मकान पर आए तो देखा कि एक कमरा अंदर से बंद है मकान के अंदर खटपट की आवाज आ रही है ।
इसी बीच आहत पाकर चोरों के भागने का नजारा देखा तो 100 नंबर को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की  एस ओ राम राघव सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है गृहस्वामी ने नकदी व जेवरात चोरी होने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ