डीएम ने किया निरीक्षण
अक्षय मेल समाचार
अमेठी:-
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी योगेष कुमार व पुलिस अधीक्षक
कुन्तल किषोर ने जनपद के अमेठी व मुसाफिरखाना में बने नामांकन
कक्षों के निरीक्षण के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया
कि समस्त व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखी जाए एवं हर कक्षों के बगल
बैरीकैड़िंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान
कम्प्यूटर व प्रिटंर पूर्ण रूप से संचालित हो एवं नामांकन के दौरान समस्त
प्रत्याषियों को एक प्राप्ति रसीद देकर उसे पोर्टल पर भी डाला जाए।
उन्होंने अमेठी स्थिति राजकीय बालिका इण्टर कालेज में स्थापित स्ट्रांग
रूम के निरीक्षण कहा कि स्ट्रांग रूम में बिजली की व्यवस्था, कमरों की
पुताई खिड़की, दरवाजे ठीक करने का निर्देष संबंधित को दिया। उन्होंने नगर
पंचायत अमेठी के अतिसंवेदनषील पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरवनपुर बूथ का
निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था चुरूत दुरूस्त रखने को कहा। उन्होंने
इसे माडल बूथ बनाने का कहा।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मुसाफिरखाना में ए0एच इण्टर कालेज में स्थापित
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवष्यक दिषा-निर्देष दिये।
0 टिप्पणियाँ