हमलावरों ने युवक को मारी गोली,जिला अस्पताल रेफर।
अक्षय मेल समाचार
अमेठी:- जिले के पीपरपुर थाना अंतर्गत पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक को गोली मार दिया।गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपरपुर थाना अंतर्गत परसोइया निवासी सुरेश बरनवाल उम्र 35 वर्ष को राम नगर बनकट के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोली मार दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसे चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया था।
0 टिप्पणियाँ