नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

  नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन -2017 के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां।        

   अमेठी

   जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कुल 72 पोलिंग पार्टियां अपने - अपने तहसील मुख्यालयों से रवाना हुई। पोलिग पार्टियों को रवाना करते हुए डीएम ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। 

   जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के नगर पालिका जायस - के लिए 25 पोलिंग पार्टी के साथ 100 कार्मिक व नगर पालिका गौरीगंज के लिए 25 पोलिंग पार्टी के साथ 100 कार्मिक, तथा नगर पंचायत अमेठी के 12 पोलिंग पार्टी के साथ 48 कार्मिक व नगर पंचायत मुसाफिरखाना के लिए 10 पोलिंग पार्टी के साथ 40 कार्मिकों के साथ पोलिंग पार्टियां अपनी - अपनी तहसील मुख्यालय से रवाना की गई। चुनाव के दौरान 72 मतदेय स्थलों व 28 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ