चोरों ने उड़ाया हजारों का माल ।पुलिस में दी तहरीर।
मुसाफिरखाना/अमेठी :-बीते मंगलवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे कोतवाली से 1 किलोमीटर दूर दादरा रेलवे क्रासिंग के पास रिटायर फौजी के मकान में चोरों ने हाथ साफ किया । गृह स्वामी के मकान में दाखिल होते ही चोर क्षत के रास्ते से भाग निकले ।घटना में लगभग 50000 की नकदी व जेवरात चोरी हुए हैं ।
घटना 28 नवंबर की शाम लगभग 8:30 बजे की है रिटायर फौजी राम लखन यादव निवासी पलिया पूरब का मकान दादरा रोड रेलवे क्रासिंग के पास है । परिजन भाई राम नेवाज की लड़की की शादी में गांव गए थे मकान में ताला लगा हुआ था इसी बीच राम लखन किसी काम से मकान पर आए तो देखा कि एक कमरा अंदर से बंद है मकान के अंदर खटपट की आवाज आ रही है ।
इसी बीच आहत पाकर चोरों के भागने का नजारा देखा तो 100 नंबर को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की एस ओ राम राघव सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है गृहस्वामी ने नकदी व जेवरात चोरी होने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ