नगर का विकास सबका सम्मान पहली प्राथमिकता:- बृजेश अग्रहरी
निर्दल प्रत्याशियों का जनसंपर्क जोरों पर।
मुसाफिरखाना अमेठी।
निकाय चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व चेयरमैन एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी बृजेश अग्रहरी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर की जनता ने 5 वर्षों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी थी जिसे सेवक बन कर नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर विभिन्न योजनाएं लाकर नगर का विकास किया जो शेष रहा अगर सेवा करने का अवसर मिला तो प्राथमिकता के आधार पर करूंगा।
चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से रूबरू होते हुए सरलता एवं नम्रता का परिचय देते हुए अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्यासी पूर्व चेयरमैन बृजेश अग्रहरि ने कहा कि नगर की जनता ने 5 वर्षों के लिए अध्यक्ष की कुर्सी देकर जो सम्मान दिया था उसे सेवक बनकर 5 वर्षों तक नगर के विकास एवं सभी के सम्मान के लिए संघर्ष करता रहा जनता ने अवसर दिया तो व्यापारियों के मान-सम्मान एवं नई सोच के साथ नगर के लिए सदैव तत्पर रहूंगा उन्होंने कहा कि सेवक था सेवक बन कर रहूंगा इसी क्रम में निर्दल अध्यक्ष पद के युवा प्रत्याशी राकेश तिवारी नगर के विभिन्न वार्डों में धुआंधार अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास एवं भयमुक्त समाज की स्थापना कराना एवं भ्रष्टाचार को रोकना मेरी प्राथमिकता रहेगी नगर में ट्रामा सेंटर एवं सीबीएसई बोर्ड इंटर तक को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना एवं नगर में व्यापारियों एवं गरीब मजलूमो का मान-सम्मान एवं सुरक्षा स्वच्छ प्रशासन नगर का चहुँओर गुणवत्तापूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता होगी जनसंपर्क के दौरान सत्य देव तिवारी अरविन्द पंकज खत्री सुधीर दिनेश तिवारी बिन्नी सहित अंय लोग इन के समर्थन में मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं
0 टिप्पणियाँ