शौचालय से अछूता है जायस नगर पालिका का प्राथमिक विद्यालय।

शौचालय से अछूता है जायस  नगर पालिका का प्राथमिक विद्यालय ।

अक्षय मेल समाचार

अमेठी(ब्यूरो):-एक ओर मोदी सरकार  घर घर शौचालय बनवाने का श्रेय लूट रही है और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी क्षेत्र को अपना घर कहती हैं यही के स्थानीय आवास मंत्री सुरेश पासी अभी हाल ही में जायस में  निकाय चुनाव में मीटिंग भी करके गये है लेकिन इन लोगों के कथित अमेठी प्रेम को इनके अधिकारियों द्वारा खुलेआम ठेगा दिखाया जा रहा है। दरसल ये पूरा मामला अमेठी जनपद के जायस नगर पालिका स्थित प्राथमिक विद्यालय का है । विद्यालय परिसर में शौचालय आज कई सालों से अपनी  बदहाली पर आसू बहा रहा है। वहीं योगी सरकार के स्वच्छता  अभियान में स्वच्छता की वाहवाही लूट रहे अधिकारी कर्मचारी शिकायत के बाद भी उस पर अमल नहीं कर रहे हैं  सवाल ये भी है अमेठी जनपद में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए जिले मे जगह जगह प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया लेकिन इन सब के बाद आज भी इस प्राथमिक विद्यालय में शौचालय कि व्यवस्था से अछूता है।

*शौच के लिए बाहर जाते हैं नौनिहाल*

जब कुछ मीडिया कर्मियों ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया तो हालात कहीं से सुखद नहीं दिखे विद्यालय परिसर में गन्दगी का अंबार दिखा। और अन्दर बना शौचालय निष्प्रयोज्य और टूटा फूटा मिला। स्कूल के बच्चों ने बातचीत के दौरान बताया कि विद्यालय परिसर में शौचालय नहीं है वे शौच के लिए सड़क पार करके खुले में शौचालय के लिए मजबूर हैं।

*सालों से समस्या का नहीं हुआ निदान*
वहीं इस गंभीर मामले पर जब विद्यालय में तैनात शिक्षिका विजयलक्ष्मी से बात कि गई तब उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में शौचालय कई सालों से टूटा फूटा है। इसकी शिकायत भी बहादुर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष को लिखित शिकायती पत्र देकर की गई है लेकिन आज तक इसका निदान नहीं हो सका।

*क्या कहते हैं शिक्षा अधिकारी*

इस संबंध में बहादुर खंड़ शिक्षा अधिकारी से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि यह हम लोगों कि जिम्मेदारी नही है ये ग्राम पंचायत और नगर पालिका परिषद कि जिम्मेदारी है जब वहीं चाहेगी तो शौचालय बनेगा ।अब देखना यह है कि हर जगह स्वच्छता अभियान का दम भरनेवाली योगी सरकार इन पर कब कारवाई करतीं हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ