नगर पंचायत कार्यालय में लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व बांटी दवाइयां।
अमेठी(ब्यूरो):-अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना विकास खंड में भारतीय जनता पार्टी के संयोजन में मुसाफिरखाना नगर पंचायत कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया तथा जरूरत मन्दो को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया कैम्प का उदघाटन सुरेश तिवारी व कलिबख्श सिंह ने रक्तचाप चेक कराकर किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला मंत्री कलिबख्श सिंह ने कहा कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो और किसी भी व्यक्ति की मृत्यु इलाज के अभाव में नही होगी यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ भारत का निमार्ण होगा तथा देश को बीमारियों से मुक्त किया जा सकेगा यही सरकार का संकल्प है मरीजो का परीक्षण डॉ अमित प्रताप सिंह द्वारा किया गया उक्त मौके पर सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र नकुल टण्डन अजय चौरसिया अंशु तिवारी लवकुश चौरसिया मनीष गुप्ता वरुण तिवारी अन्य पदाधिकारी व मरीज उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ