अपने पितरों को याद करने की अनूठी योजना श्री मुरलीधर छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ।
योजना के तहत मेधावियों को मिलेगी 500 रुपये प्रतिमाह:-अशोक कुमार यादव।
हरि प्रसाद यादव(संपादक):-
जहां एक तरफ हिन्दू धार्मिक संस्कारों में वर्णित पित्र पक्ष में अपने पितरों को मोक्ष प्राप्ति हेतु शामिल पितरो को पिंडदान तथा भोजो का कार्यक्रम होता रहता है। वही अमेठी जिले के विकास खंड बाजार शुकुल में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने अपने पिता की याद में एक अनूठी पहल की शुरुवात कर एक सराहनीय कदम उठाया है।
बताते चले कि पित्र पक्ष में अपने स्वर्गीय पितरो को श्रद्धांजलि दी जाती है और बृहद स्तर पर भोज का आयोजन किया जाता है। अमेठी जिले में विकास खंड शुकुल बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव ने अपने पिता स्वर्गीय मुरलीधर यादव के स्मृति में उनको अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक सराहनीय योजना श्री मुरलीधर छत्रिबृत्ति योजना की शुरूआत की है जिसके तहत मेधावियों को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पूरे साल में 6000 हजार रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत विकास खंड सबसे मेधावी बच्चे को छात्रवृत्ति मिलेगी। मेधावी का चयन ए0 बी0आर0सी0 समिति के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,निबन्ध लेखन प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता इत्तियाद में छात्र के प्रर्दशन के आधार पर
उसका चयन ए0बी0आर0सी0 चयन समिति करती है। श्री अशोक यादव जी ने बताया कि इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय मरदानपुर के कक्षा 8 के छात्र श्री अंकित कुमार को चुना गया है।
श्री यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी एवं गरीब छात्रों की मदद करना है। इसका उद्देश्य छात्रों में सीखने की प्रवित्ति और प्रतिस्पर्धा उत्त्पन्न करना है। इससे मेधावियों को एक पहचान मिलेगी। श्री यादव जी ने बताया कि इस कार्य की प्रेरणा उन्हें नवाचारी जिला अधिकारी श्री योगेश कुमार जी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राज कुमार पंडित जी से मिली है।
0 टिप्पणियाँ