अमेठी(ब्यूरो):-
जिले की नोडल अधिकारी श्रीमती कामिनी रतन चौहान ने मंगलवार को जनपद
मुख्यालय के कोतवाली का निरीक्षण किया, उन्होंने समाधान, उपस्थित,
मालमषक्का, त्यौहार रजिस्टर व कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर आवष्यक दिषा
निर्देष दिये। उन्होंने चौकीदारों पर आये बजट की जानकारी ली और कहा कि
चौकीदारों को हर माह समय पर वेतन दिया जाए साथ ही अपराध बैठके भी की जाए।
उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को निर्देषित करते हुए कहा कि वायरलेष में
सूचनाओं का आदान-प्रदान उनके द्वारा न किया जाए बल्कि पुरूष पुलिस
कर्मियों द्वारा किया जाए।
उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण के
दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य न पाये जाने पर कार्यदाई संस्था को कडी फटकार
लगाई। उन्होंने इस गंभीर लापरवाही पर कडी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित
कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के साथ-साथ उनके खाते में धन भेजने
पर रोक लगाने का निर्देष जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने लोक निर्माण खण्ड
के अधि0अभि0, जूनियर इंजीनियर पर विभागीय कार्यवाही करने का निर्देष
दिया।
श्रीमती चौहान बाहापुर में पेयजल योजना के तहत बनी पानी की टंकी का
निरीक्षण किया साथ ही खामियां पाये जाने पर कडी फटकार लगाई। निरीक्षण के
दौरान यह पाया गया कि सात माह पूर्व विद्युत कलेक्षन हेतु पैसा निर्गत
किया जा चुका है परन्तु अभी तक विद्याुत कनेक्षन नही हुआ है ,जिसपर कडी
नाराजगी जाहिर करते हुए अधि0 अभि0 विद्युत को अविलम्ब विद्युत कनेक्षन
करने का आदेष दिया साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय प्रमुख सचिव को पत्र
निर्गत करने का निर्देष दिया।
0 टिप्पणियाँ