अमेठी(ब्यूरो):-
जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती कामिनी रतन चौहान ने बीती देर षाम एक
चौपाल के माध्यम से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी
योजनाओं की जानकारी लेते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देषित किया कि
उ0प्र0 सरकार की मंषा है कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनायें चलाई जा रही
है उन समस्त योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिले । उन्होंने कहा कि योजनाओं
के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की
जायेगी।
श्रीमती चौहान बहादुर विकास खण्ड के ग्राम तरैाना में चौपाल के दौरान
वहां पर मौजूद लोगों से संचालित योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी ली। चौपाल
में मौजूद लोगों द्वारा बिजली न आने की षिकायत पर उन्होंने अधिषासी
अभियन्ता विद्युत को निर्देषित करते हुए कहा कि ग्रामीण/षहरी इलाकों में
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए, उन्होंने कहा कि अगर तार जर्जर
हो या ट्रांसफार्मर खराब हो तो उसे अविलम्ब ठीक कराया जाए। उन्होंने
स्वच्छ भारत मिषन के तहत षौचालय निर्माण में लापरवाही की षिकायत पर ग्राम
प्रधान व संबंधित अधिकारियों को कहा कि आवेदनकर्ता के खाते में समय से
पैसा पहंुचाया जाय साथ ही समय-समय पर यह जानकारी ली जाय की किस
आवेदनकर्ता ने गढढे खोद लिए है ,उनके खाते में दूसरी किस्त भेजने की
कार्यवाही की जाए।
नोडल अधिकारी श्रीमती कामिनी रतन चौहान ने चौपाल के बाद कलेक्ट्रेट
सभागर में बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों से योजनाओं की बिन्दुवार
जानकारी लेते हुए निर्देषित किया कि किसी भी योजना में लापरवाही बरतने पर
संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी
से ओ0डी0एफ0 ग्रामों की संख्या की जानकारी ली। और कहा कि यथाषीघ्र जनपद
के समस्त गांवों को वाह्य षौच मुक्त बनाया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री योगेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
सुश्री अपूर्वा दूबेे, अपर जिलाधिकारी श्री ईष्वर चन्द्र, समस्त
उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री राजेष मोहन श्रीवास्तव, जिला
विकास अधिकारी श्री बंषीधर सरोज सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद
रहे।
0 टिप्पणियाँ