गंभीर अपराधों के 5 वारंटी संग्रामपुर की पुलिस ने गिरफ्तारःकिया
थाना अध्यक्ष लगातार लगातार अपराधियों के खिलाफ मुहिम जारी
अमेठी संग्रामपुर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाया अभियान।
अमेठी ।पुलिस ने वांछित वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संग्रामपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर गंभीर अपराधों से जुड़े 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना अध्यक्ष संजय सिंह की कड़ी मेहनत एवं सक्रियता के चलते यहां सफलता मिली।
संग्रामपुर थाना पुलिस ने विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित इन पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम पूरे जमादार अमटाही निवासी राजपति मिश्र (38 वर्ष) पुत्र शीतलाप्रसाद शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, ग्राम ठेंगहा, थाना संग्रामपुर के रहने वाले तीन सगे भाई भी पकड़े गए हैं। इनमें देवनरायन मौर्या (52 वर्ष) पुत्र रामलखन, श्यामनरायन मौर्या (58 वर्ष) पुत्र रामलखन और रामनरायन मौर्य (53 वर्ष) पुत्र रामलखन शामिल हैं। पांचवें आरोपी के रूप में ग्राम ठेंगहा निवासी रामकिशुन उर्फ ननकऊ (80 वर्ष) पुत्र रामअधीन को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने सभी वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश पटेल, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल चंदन यादव और आरक्षी आदर्श कुमार शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर की गई है। गिरफ्तार सभी वारंटियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ