एंटी करप्शन टीम ने नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सिपाही को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित और विभागीय कार्यवाही के दिए निर्देश।

एंटी करप्शन टीम ने नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सिपाही को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित और विभागीय कार्यवाही के दिए निर्देश।
अक्षय मेल समाचार।
जायस/अमेठी।कोतवाली में तैनात एक सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 सिपाही चंदन कनौजिया पर एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने एक योजना बनाई और शनिवार को सिपाही को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी सिपाही को अपने साथ ले गई। इस संबंध में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ