इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या मौर्या ने सीबीएससी12वीं विज्ञान में टॉप कर बढ़ाया मान

इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या मौर्या ने सीबीएससी12वीं विज्ञान में टॉप कर बढ़ाया मान


अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी ।इंडोरामा पब्लिक स्कूल, सीबीएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा अनन्या मौर्या ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों और स्कूल प्रबंधन ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

सीबीएससी द्वारा घोषित परिणाम में अनन्या ने विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अनन्या की सफलता पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रिंसिपल और शिक्षकों ने कहा कि अनन्या मौर्या शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी लगन और निरंतरता ने यह मुकाम दिलाया है।

अन्या की सफलता को और खास बनाता है उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि। उनके *पिता और माता दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक* हैं। घर में शिक्षा का माहौल और माता-पिता का मार्गदर्शन अनन्या की सफलता की बड़ी वजह बना। अनन्या मौर्या ने कहा कि माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई के साथ अनुशासन और समय प्रबंधन का महत्व सिखाया। उसी का परिणाम है कि वह स्कूल में प्रथम स्थान ला सकीं।

परिणाम आते ही गांव और क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी। लोगों ने कहा कि शिक्षक दंपति की बेटी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और संस्कार से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन ने अनन्या मौर्या को सम्मानित करते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। स्कूल का मानना है कि अनन्या की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

अनन्या मौर्या का सपना है कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश कर समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ