थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 12.03.2026 को श्रीमती रीता देवी पत्नी स्व0 रामसेवक गौतम निवासी ग्राम नरायनपुर खुर्द थाना फतनपुर जनपद प्रतागढ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि मेरी पुत्री सविता को उसके पति व ससुरालीजन के द्वारा दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए मार डालने के सम्बन्ध मे प्रार्थना दिया जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/26 धारा 80(2),85 बीएनएस व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना पवांरा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.04.2026 को थाना पवारा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम सोगरा थाना पवारा जनपद जौनपुर व 01 नफर महिला अभियुक्ता शीला देवी पत्नी बनवारीलाल उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम सोगरा थाना पवारा जनपद जौनपुर को उनके घर ग्राम सोगरा थाना पवारा से नियमानुसार गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सूरज कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम सोगरा थाना पवारा जनपद जौनपुर
2. शीला देवी पत्नी बनवारीलाल उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम सोगरा थाना पवारा जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 55/26 धारा 80(2),85 बीएनएस व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना पवांरा जनपद जौनपुर
2. का0 रामनिवास यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
3. म0का0 डाली वर्मा थाना पवारा जनपद जौनपुर

0 टिप्पणियाँ