रश्मि सिंह राजपूत बनी अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद भरतपुर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष।
अक्षय मेल समाचार।
भरतपुर राजस्थान। समाज के अग्रणी संगठन "अंतर्राष्ट्रीय राजपूत संसद" के संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है संगठन की राजस्थान प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधु कंवर राठौड़ ने समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए रश्मि सिंह राजपूत को भरतपुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है जिसमें इनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए मान्य रहेगा यह नियुक्ति मनोनयन समिति की विशेष अनुशंसा पर की गई है प्रदेश अध्यक्ष मधु कंवर राठौड़ ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया है की रश्मि सिंह राजपूत के नेतृत्व में भरतपुर जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी उन्होंने आशा व्यक्त की है की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रश्मि सिंह राजपूत समाज के हितों की रक्षा करने , युवतियों को जोड़ने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी रश्मि सिंह राजपूत की इस नियुक्ति पर स्थानीय राजपूत समाज और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है इस नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत ,राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर रूपक सिंह दाहिमा ,राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर जगत सिंह परमार ,प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह नाथावत, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट संदीप सिंह राठौड़, भरतपुर जिला अध्यक्ष कुंवर भीम सिंह राजपूत ने इस निर्णय का स्वागत किया है एवं सभी ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है रश्मि सिंह राजपूत अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद भरतपुर के जिला अध्यक्ष कुंवर भीम सिंह राजपूत की धर्मपत्नी है रश्मि सिंह राजपूत का कहना है कि समाज सेवा करना उनका धर्म है एवं कर्तव्य है .
0 टिप्पणियाँ