समूह से जुड़ कर आजीविका संवर्द्धन हेतु गाय के गोबर से उत्पादों को बनाने की पहल का हुआ शुभारंभ

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
माननीय श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जौनपुर,के मार्गदर्शन में विदिका के संस्थापक निदेशक सचिन सक्सैना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन वशिष्ठ,आनंद प्रताप सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ने मछलीशहर जौनपुर के करोंदी ग्राम में 9 स्वयं सहायता समूहों से गाय के गोबर से बने विभिन्न उत्पादों की मशीनों
के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर राकेशमणि त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी ( ग्राम्य विकास), इन्द्रजीत पाल (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) विकास खण्ड -मछलीशहर सुनिधि चौहान समुह सखी,प्रेम चंद यादव पूर्व प्रधान लपरी,कमलेश यादव प्रधान ग्राम पंचायत -करौंदी ने महिलाओं की आय बढ़ाने के इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करी.
मौके पर विदिका टीम
ने उपस्थित करीब 200 महिलाओं को इस विषय से अवगत कराया की महिलाएं अपने अपने घरों में रहकर कैसे अपनी आय को बढ़ाएंगी एवं अपने परिवारों को स्वावलंबन प्रदान करेंगी.
सभी महिलाओं को सानवीं शक्ति समुह से पिंकी मौर्य जी ने गौ गोबर के दीपक, हवन टिकिया, हवन लकड़ी, गमला,वंदनवार बनाने की कार्यशैली से अवगत कराया. नवीन जी ने आय कैसे बढ़ाए इस पर विस्तार से समझाया.
सचिन जी और आनंद जी ने विस्तार पूर्वक अन्य परियोजनाओं को कैसे लागू होंगी पर उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन से भी अवगत कराया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ