खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है - हरि प्रसाद यादव न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न। गुन्नौर का रहा दबदबा।

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है - हरि प्रसाद यादव 

 न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न। गुन्नौर का रहा दबदबा।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार मुसाफिरखाना अमेठी। गुरुवार को क्षेत्र के उमामिश्रपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में परिषदीय स्कूलों की एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय उमामिश्रपुर
कमलेश मिश्रा व प्रभारी प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ए आर पी  मनोज कुमार तिवारी एवं उमेश कुमार विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन शरदकांत  सौरभ कुमार एवं नोडल उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

उमामिश्रपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए हरि प्रसाद यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है इसके साथ ही आपस मे प्रेम व भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।जो राष्ट्र की एकता व विकास में सहायक होती है।ए आर पी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रतिभाग करने से प्रतिभाओं में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। ए  आर पी उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में व्यायाम व खेलकूद प्रतियोगिताओं की प्रासंगिकता लगातार बढ़ती जा रही है।सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहन स्वरूप अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त मौके पर रामराज यादव सालिक राम अनुप्रास गुप्ता राजेंद्र कुमार यादव अशर्फी लाल अजय कुमार अभिमन्यु निर्मल कुमार विवेक कक्कड़ सगीर अहमद राधे श्याम पाल अमरेश कुमार यादव मोहम्मद सगीर खान सौरभ बृजेश मिथिलेश  अमरेश  अंकुर  खुर्शीद शैलेंद्र सुधीर सिंह सुभाष पाल मनीष पांडे वंशराज आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ