एआरपी ने सीखे विद्यालयों को निपुण बनाने के तरीके एआरपी के उन्मुखीकरण की तीन दिवसीय की कार्यशाला हुई संपन्न ।

एआरपी ने सीखे विद्यालयों को निपुण बनाने के तरीके 

एआरपी के उन्मुखीकरण की तीन दिवसीय की कार्यशाला हुई संपन्न ।  
अक्षय मेल समाचार अमेठी।राज्य प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान सीमैट प्रयागराज में वर्तमान में नव चयनित आरपी के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे  जनपद अमेठी से समस्त नव चयनित एआरपी ने प्रतिभाग किया । उन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा एआरपी की जिम्मेदारियां से अवगत कराते हुई तीन अधिवेशन सफल प्रशिक्षण के बाद  उन्हें  धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी दी गई। 
प्रशिक्षण में विभिन्न  विषय वस्तुओं की बारीकियां, सपोर्टिव सुपरविजन को प्रभावी बनाने के तरीके, निपुण ऐप,प्रेरणा ऐप आदि विभिन्न ऐप के संचालन में आ रही समस्याओं के निवारण एवं सुपर विजन प्रभावी बनाने के तरीकों, मासिक कार्य योजना का निर्माण आदि विविध गतिविधियों विषय वस्तुओं पर सीमैट में प्रभावी कक्षाओं व डेमो के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।प्रशिक्षण में जनपद अमेठी के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषय वस्तुओं का गहन अध्ययन करते हुए सक्रिय प्रतिभाग की। यह प्रशिक्षण सपोर्टिव सुपरविजन को अधिक प्रभावी बनाने व विद्यालयों को निपुण बनाने की दिशा में अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रयास साबित होंगे ।प्रशिक्षण में जनपद अमेठी से प्रमुख रूप से ए आर पी हिंदी भेंटुआ विवेक मिश्रा , हरिकेश यादव , ए आर पी हिंदी मुसाफिरखाना मनोज कुमार तिवारी,ए आर पी विज्ञान उमेश कुमार विश्वकर्मा ,सजन लाल रजक,अमन ,चिंतामणि ,विवेक, अमरीश ,प्रमोद तिवारी , बद्री विशाल,भानु प्रकाश ,किसलय त्रिपाठी ,सुधीर अग्रहरि ,राम आजीवन, राजेंद्र कुमार सहित अन्य ए आर पी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ