खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है - उदय राज यादव ।

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है - उदय राज यादव ।

मुसाफिरखाना अमेठी।मंगलवार को क्षेत्र के दादरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में परिषदीय स्कूलों की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव व खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन विवेक मिश्र और प्रदीप कुमार तिवारी ने किया।

दादरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों का स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है इसके साथ ही आपस मे प्रेम व भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।जो राष्ट्र की एकता व विकास में सहायक होती है।खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रतिभाग करने से प्रतिभाओं में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिलती है।भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान परिवेश में व्यायाम व खेलकूद प्रतियोगिताओं की प्रासंगिकता लगातार बढ़ती जा रही है।सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहन स्वरूप अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ