जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप निर्वाचन सकुशल संपन्न।जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 24.58 प्रतिशत तथा ग्राम प्रधान पद हेतु 69.96 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने अधिकार का प्रयोग।

जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप निर्वाचन सकुशल संपन्न।

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 24.58 प्रतिशत तथा ग्राम प्रधान पद हेतु 69.96 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने अधिकार का प्रयोग।

अमेठी। जनपद अमेठी के वार्ड नंबर 3 में रिक्त जिला पंचायत सदस्य तथा विकासखंड तिलोई की ग्राम पंचायत अगोना में रिक्त ग्राम प्रधान के पद पर आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत के निर्देशन में उप निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ, प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदान समाप्ति तक जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 24.58 प्रतिशत तथा ग्राम प्रधान पद हेतु 69.96% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपरोक्त दोनों पदों के निर्वाचन हेतु 78 बूथ बनाए गए थे जिनमें 74 बूथ जिला पंचायत सदस्य तथा 04 बूथ ग्राम प्रधान पद के शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ