भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है- प्रदेश सचिव छोटेलाल यादवसमाजवादी पार्टी गांव गरीब किसान मजदूर के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृत संकल्पित है -- प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी

भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है- प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव
समाजवादी पार्टी गांव गरीब किसान मजदूर के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृत संकल्पित है -- प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 
मुसाफिरखाना अमेठी।रविवार को क्षेत्र के दादरा व रामरायपुर गांव में आयोजित जन संवाद जुड़ेंगे और जीतेंगे कार्यक्रम के तहत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू व सपा के प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने सीधे जनता से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भेदभाव की राजनीति करती है जबकि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है ।
दादरा व रामरायपुर गांव आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव गरीब किसान मजदूर के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृत संकल्पित है।जब भी समाजवादी पार्टी की प्रदेश की सत्ता में आई है तब तब अपने कार्यकाल में सीधे जनता को लाभ देने की कोशिश की ।102 व 108 एंबुलेंस के साथ ही डायल 112 के साथ ही सरकारी अस्पतालों में दवाई की पर्ची एक रुपए कर दिया वही गरीबों को लोहिया आवास उपलब्ध कराने के साथ छात्रों को लैपटॉप देने के साथ मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम किया। सपा नेता प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू ने कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए काम करने का आवाह्न किया।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।वही वर्तमान सरकार ने दवाई पढ़ाई महंगी होने के साथ ही महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ गया है।ये सरकार महापुरुषों तक का अपमान करने से भी नहीं हिचक रही है।उन्होंने इस दौरान कहा कि कार्यकर्ता सबको सम्मान देने के साथ अन्याय अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें ।जन संवाद जुड़ेंगे और जीतेंगे कार्यक्रम में सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरीश यादव एडवोकेट सपा के पूर्व प्रवक्ता विजय कुमार यादव देव राज यादव अक्षय प्रताप यादव हर्ष यादव विजय प्रकाश यादव अभय प्रताप यादव सर्वेश कुमार यादव बीडीसी सिया लाल पाण्डेय पारस नाथ मौर्य हरिश्चंद्र यादव ललित यादव लल्लू पासी शत्रोहन यादव राज कुमार यादव राम अवध स्वामी नाथ यादव सुनील यादव बीडीसी पंकज यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ