सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय गौरीगंज अमेठी में नेहरू युवा केंद्र अमेठी एवं इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रैली और गोष्ठी का आयोजन।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय गौरीगंज अमेठी  में नेहरू युवा केंद्र अमेठी एवं इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा रैली और गोष्ठी का आयोजन।
अमेठी।रैली की शुरुआत डॉ दिनेश प्रसाद  मिश्र प्राचार्य, इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय और श्री सर्वेश सिंह सहायक संभागीय परिवह अधिकारी  ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली में युवाओं और शिक्षकों ने भाग लिया। 
श्री सर्वेश सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। रैली में शामिल लोग सड़कों पर वाहन चलाते समय सुरक्षा उपायों को अपनाने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और तेज गति से बचने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। 
इससे पूर्व  गोष्ठी में श्री सर्वेश सिंह ने कहा कि उद्देश्य न केवल सड़क सुरक्षा के नियमों को प्रचारित करना था, बल्कि युवाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी था ताकि वे अपने परिवारों और समुदायों के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर सभी शपथ भी दिलाई गयी। 
शोभ नाथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि शराब पीकर युवाओ को गाडी न चलाये और लाइसेंस बनने के बाद ही बाइक का प्रयोग करे। 
 सेमिनार में विभिन्न विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। इसमें दुर्घटनाओं की वजह, सुरक्षा उपायों और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि सड़क पर अनुशासन और सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. के के मिश्रा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,श्री दिनेश मणि ओझा सेवा निवृत्ति लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केंद्र अमेठी,इंजी.लालमणि कश्यप सदस्य ,जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति ,चन्द्र पाल यादव समन्वयक सोसाइटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी ने रैली और गोष्ठी  के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे यह अभियान एक बड़ा संदेश देने में सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ