कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे।

कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे।
बीकापुर अयोध्या।


विजय कुमार यादव  ब्यूरो प्रमुख अयोध्या ।ठंड के मौसम में कंबल पाकर सैकड़ों गरीबों के चेहरे खिल उठे।सभी ने खुशी जाहिर करते हुए हृदय से आशीर्वाद दिया।
  बीकापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा मौरावां के ग्राम प्रधान गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के अत्यंत करीबी धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा अपने पौत्र आन्जनेय मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर रामचरित मानस पाठ के बाद सोमवार को अपने आवास पर कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 300 गरीबों को कबंल दिया गया।ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। सभी ने बालक आन्जनेय मिश्रा को जन्मदिन की ह्रदय से बधाई दी तथा परिवार के उत्तरोत्तर विकास एवं समाज के कल्याण का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के छोटे भाई भूपेश तिवारी कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्र कौशल किशोर मिश्रा फौजी लव मिश्रा अजय कुमार पांडे सच्चिदानंद मिश्र अमरनाथ पांडे बृजेश यादव  रामविलास पांडे साधु पांडे राजबली यादव रोहित पाल महेंद्र मिश्रा श्रीकांत पप्पू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ