प्रथम पुण्यतिथि पर बहुत याद आए डॉ. बृजेश यादव।
जगदीशपुर अमेठी। स्थानीय कस्बे के जगपती नर्सिंग होम एवं स्कैन सेंटर जगदीशपुर में स्व. डॉ. बृजेश यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ बृजेश यादव द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं मरीजों के साथ किए गए सेवा भाव के लिए उपस्थित लोगों ने बहुत याद किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने स्व. बृजेश यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने डॉ. बृजेश यादव जी के द्वारा जीवन में किए गए समाजसेवा का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. बड़े सरल समाजसेवी मिलनसार थे उन्होंने मरीजों की सेवा में कभी पैसे को आड़े नही दिया।क्षेत्रीय जनता आज भी स्व. डॉ. के द्वारा किए सेवा का बखान करती है। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जगपति नर्सिंग होम एवं स्कैन सेंटर जगदीशपुर के प्रबंधक कमला देवी पत्नी स्वर्गीय डॉ बृजेश यादव द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर डॉ.पुलक यादव डॉ. ऋषभ यादव डॉ.श्वेता यादव तनु श्री यादव सत्यनारण यादव सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
0 टिप्पणियाँ