विद्याज्ञान में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर की छात्रा रागिनी का हुआ चयन

विद्याज्ञान में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर की छात्रा रागिनी का हुआ चयन। 

 मुसाफिरखानाअमेठी। स्थानीय विकासखंड के अंग्रेजी माध्यम मॉडल स्कूल प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में कक्षा पांच की छात्रा रागिनी का चयन विद्याज्ञान विद्यालय में हुआ है। मेधावी छात्रा के चयन पर गुरुजनों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
       रागिनी पुत्री देवी प्रसाद विकासखंड की एक मात्र छात्रा है जिसका विद्याज्ञान विद्यालय में चयन हुआ है। यह संस्था ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है। इस आवासीय विद्यालय में छात्रावास,भोजन के साथ पाठ्य सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाती है। सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित विद्यार्थियों को अंग्रेजी,कंप्यूटर सहित अन्य विषयों में विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था है ।छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद सांस्कृतिक व संस्कारिक शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्रा के चयन पर गुरुजन मनोज कुमार तिवारी हरि प्रसाद यादव अनुप्रास गुप्ता सालिकराम मौर्य सुमन प्रजापति एवं परिजन सहित अन्य लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ