मुसाफिरखाना अमेठी,। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महा निदेशक कंचन वर्मा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मास संकुल बैठक का आयोजन होता है। इसी क्रम में माह अक्टूबर की संकुल बैठक कंपोजिट विद्यालय मठा भूसंडा में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के सहायक हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं ए आर पी अर्चना मौर्य की देखरेख में सम्पन्न हुई । बैठक का संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्र ने किया । बैठक में संकुल शिक्षक विवेक मिश्र ने बैठक के एजेण्डा के अनुसार परियोजना संबंधी समस्त प्रकार की जानकारियों से शिक्षकों को अवगत कराया । कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से शुरुवात हुई। प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार तिवारी द्वारा 5 पॉइंट टूल किट एवं निपुण विद्यालय कैसे बनाए पर विस्तृत चर्चा की गई। कक्षा निर्धारण कर अध्यापन के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य निर्धारण।बच्चो का ठहराव,शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग का प्रयोग कर अध्यापन,बच्चों का आकलन,स्वच्छता,अभिभावकों से जनसम्पर्क,बच्चो का अध्यापक के साथ आत्मीय संबंध होने पर बच्चा निश्चित ही निपुण हो जाएगा। उमामिश्रपुर के सहायक अध्यापक राधेश्याम पाल ने निपुण तालिका पर चर्चा किया। कंचन मौर्य ने निपुण विद्यालय लक्ष्य पर चर्चा किया।प्राथमिक विद्यालय भागूपर के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश विश्वकर्मा गणित किट एवं आदर्श पाठ योजना पर प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य रूप से अनुप्रास गुप्ता सालिकराम सुमन प्रजापति मजीदुल निशा गीतांजलि सिंह साक्षी वर्मा अजय कुमार अशरफी लाल राजेंद्र कुमार यादव राम राज यादव शारदकांत सावित्री कमलेश मिश्र निर्मल कुमार भुनेश यादव बृजेश यादव निवेदिता अमरेश कुमार यादव आशारानी सगीर खान खुर्शीद अभिमन्यु नीलम यादव जग देई आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ