खंड शिक्षा अधिकारी विदाई/सम्मान समारोह आयोजित।

खंड शिक्षा अधिकारी विदाई/सम्मान समारोह आयोजित।
मुसाफिरखाना अमेठी।स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र गांधी पार्क मुसाफिरखाना परिसर में गुरुवार को शिक्षक संघ मुसाफिरखाना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी विदाई/सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे हाल ही में स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई एवं नवागंतुक शिक्षा अधिकारी का सम्मान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षको शिक्षिकाओं द्वारा हाल ही में जगदीशपर विकास खंड के लिए स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित जी का माल्यार्पण कर एवं उपहार देकर भावपूर्ण विदाई किया। शिक्षको शिक्षिकाओं द्वारा नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह का फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ