किये गए डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तवजन्म जयंती पर *काव्य गोष्ठी अरुणोत्सव* संपन्न

 किये गए डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव
जन्म जयंती पर *काव्य गोष्ठी अरुणोत्सव* संपन्न
लखनऊ।
यश:शेष डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव के जन्म जयंती के अवसर  पर स्थानीय यू.पी.प्रेस क्लब, लखनऊ सभागार माँ दुर्गा साहित्यिक संस्था की संस्था अध्यक्ष व डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव की सुपुत्री के द्वारा अपने दिवंगत पिता की पावन स्मृति में एक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह "अरुणोत्सव" का आयोजन किया गया। 
समारोह की अध्यक्षता प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित व कुशल संचालन श्रीमती अल्का प्रमोद ने किया।
मुख्य अतिथि शायर डॉ संजय शौक, विशिष्ट अतिथि डॉ आदित्य द्विवेदी, डॉ सुरेंद्र विक्रम व नरेंद्र भूषण रहे।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ अरविंद झा, बाल कवयित्री श्रीमती नीलम राकेश व वरिष्ठ पत्रकार आलोक राजा को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय शौक ने कहा कि डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव सच्चे समाजसेवी थे, वे लोगों की सेवा निः शुल्क करते थे। इस अवसर पर उक्त अतिथियों के अतिरिक्त प्रतिभा गुप्ता, सरला शर्मा, सुभाष रसिया, सर्वेश अस्थाना, हरि मोहन वाजपेई, निशा सिंह नवल ने अपनी रचनाओं छंद, गीत, गजल एवं मुक्तकों से व पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ आचार्य प्रेम शंकर शास्त्री बेताब, शरद पाण्डेय शशांक, डॉ गोबर गणेश, मनमोहन बाराकोटि, शरद मिश्र सिन्धु, श्रीमती शरद सिंह शरद, डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी, डॉ सुभाष गुरु देव, योगी, डॉ शोभा दीक्षित भावना, डॉ चन्द्र देव दीक्षित, राजीव वत्सल, डॉ राम राज भारती फतेहपुरी, डॉ सर्वेश अस्थाना, आकाशवाणी लखनऊ के संजय कुमार आदि सौ से अधिक साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति से *अरुणोत्सव कार्यक्रम* को सफल बनाया।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ अल्का अस्थाना अमृतमयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट - पण्डित बेअदब लखनवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ