अक्षय मेल समाचार।
अमेठी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना को लेकर आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिशिर सक्सेना द्वारा किया गया। बताते चलें कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में होगी, जिसको लेकर मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन आज किया गया। मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 29 मई 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में दिया जाएगा तथा द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून 2024 को दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ