सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च ।
मुसाफिरखाना अमेठी। आसन्न लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आमजन मानस और मतदाताओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनता में सुरक्षा बलों की धमक के उद्देश्य से सीआईएसएफ और स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को करपिया भनौली वरना कस्थुनी पूरब पिंडारा सहित दर्जनों गांवों में स्थानीय कोतवाली पुलिस और सीआई एस एफ द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च को आसान लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच निर्भरता और नागरिक संशोधन बिल लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से भी अहम माना जा रहा है। फ्लैगमर्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह तथा सीआई एस एफ अधिकारी गणेश प्रसाद सहित भारी संख्या में सीआई एस एफ जवान और स्थानीय पुलिस फोर्स शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ