चौकी प्रभारी ने फहराया तिरंगा, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया पुष्प
सुबेहा बाराबंकी। थाने के सराय गोपी पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस चौकी सराय गोपी के पुलिस कर्मियों द्वारा रघुपति राघव राजा राम गीत प्रस्तुत किया गया।
चौकी प्रभारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि आज का दिन देश के दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन उनकी राजनीतिक सरगर्मियां और त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी के उत्कृष्ट विचारों ने देश को आजाद फिजा में सांस लेने का अवसर प्रदान किया। यही नहीं बल्कि इसके बाद भी उनके विचारों ने स्वतंत्र भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुबेहा बाराबंकी थाने की सराय गोपी के चौकी प्रभारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचार त्याग एवं बलिदान को भी सराहा और कहा कि उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दिया गया जय जवान-जय किसान का नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी बिल्कुल सटीक और सार्थक है।

0 टिप्पणियाँ