अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी। होमगार्डस विभाग में बी ओ पद से सेवानिवृत्त हुए रमेश प्रताप सिंह का सम्मान समारोह होमगार्डस कमानडेण्ट बृजेश कुमार मिश्र द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा उपहार देकर भव्य स्वागत किया गया। रमेश प्रताप सिंह की नियुक्ति 27 नवम्बर 1993 को हवलदार प्रशिक्षक के पद पर लखनऊ कार्यालय में हुई थी। 8 साल की अनवरत सेवा करते हुए, उनका प्रमोशन 1 जुलाई 2001 को बी ओ सुल्तानपुर हो गयी थी,20 दिसम्बर 2019 से 30 सितम्बर 2023 तक कार्यालय रायबरेली में सेवा प्रदान की।बृजेश कुमार सिंह कमानडेण्ट ने रमेश प्रताप सिंह को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

0 टिप्पणियाँ