दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता संपन्न। कबड्डी प्रतियोगिता में मठा भुसुंडा टीम ने मारी बाजी।

दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता संपन्न। 
कबड्डी प्रतियोगिता में मठा भुसुंडा टीम  ने मारी बाजी।
मुसाफिरखाना अमेठी।  स्थानीय विकास खण्ड के न्याय पंचायत गुन्नौर के ग्राम पंचायत मठा भुसुंडा ग्राम पंचायत के खेल मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। खेल प्रतियोगिता कबड्डी में
मठाभुसुंडा और उमामिश्रपुर टीमों ने  शुरुवात किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मठा भुसुंडा और रामपुर लोकराय के मध्य हुआ जिसमे मठा भुसुंडा टीम विजयी हुई। रामपुर लोकराय टीम उपविजेता रही । वालीबाल प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला भुसुंडा टीम और भागुपुर टीम में रहा जिसमे भुसुंडा टीम विजेता और भागूपुर उपविजेता रही है। सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल प्रभारी विवेक मिश्र हरि प्रसाद यादव निर्मल कुमार  पवन कुमार


अभिमन्यु ने बखूबी भूमिका निभाई। विजय टीम को मेडल व पुरुस्कार। इसी खेल मैदान पर न्याय पंचायत पिंडारा के प्रभारी शत्रोहन यादव के देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे कबड्डी प्रतियोगिता में पलिया चंदापुर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रेमशाह को शिकस्त दी। इसके साथ ही लंबी कूद प्रतियोगिता और दौड़ में भी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
उक्त मौके पर रवींद्र प्रताप सिंह महेंद्र प्रताप सिंह , रवींद्र प्रताप सिंह  ,ग्राम प्रधान मठा भुसुण्डा मुकेश पाल,  क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार यादव , प्रभात शुक्ला , अखिलेश पाण्डेय  अंकुर यादव, सौरभ कुमार सिंह अवनीश सिंह राणा , अनूप सिंह , रोहित, मुकेश, एवं अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ