दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
प्रतियोगिता में मठा भुसुंडा टीम का रहा दबदबा।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के न्याय पंचायत गुन्नौर के ग्राम पंचायत मठा भुसुंडा ग्राम पंचायत के खेल मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता कबड्डी में मठाभुसुंडा और उमामिश्रपुर टीमों ने शुरुवात किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मठा भुसुंडा और रामपुर लोकराय के मध्य हुआ जिसमे मठा भुसुंडा टीम विजयी हुई। रामपुर लोकराय टीम उपविजेता रही । वालीबाल प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला भुसुंडा टीम और भागुपुर टीम में रहा जिसमे भुसुंडा टीम विजेता और भागूपुर उपविजेता रही है।
सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल प्रभारी विवेक मिश्र हरि प्रसाद यादव निर्मल कुमार पवन कुमार अभिमन्यु ने बखूबी भूमिका निभाई। विजय टीम को मेडल व पुरुस्कार। उक्त मौके पर रवींद्र प्रताप सिंह महेंद्र प्रताप सिंह
,सूजल सिंह ,ग्राम प्रधान, मठा भुसुण्डा मुकेश पाल, अमर बहादुर यादव ,
क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार यादव , अंकुर यादव, सौरभ कुमार सिंह अवनीश सिंह राणा , अनूप सिंह , आनन्द दूबे, रोहित, मुकेश, अमर बहादुर यादव अमजीन, एवं अन्य मौजूद रहे।







0 टिप्पणियाँ