डॉ कुसुम चौधरी अनागत कविता चंद्रिका, डॉ उमा शंकर शुक्ल शितिकण्ठ अनागत कविता मार्तण्ड व डॉ अजय प्रसून महाकवि कालिदास सम्मान से सम्मानित
हरि प्रसाद यादव राज्य ब्यूरो।
अक्षय मेल ब्यूरो लखनऊ।अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, त्रिवेणी नगर, लखनऊ के तत्वावधान में संस्थान के कार्यालय परिसर में आयोजित अनागत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह डॉ उमा शंकर शुक्ल शितिकण्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रवीण पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि डॉ राम राज भारती व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि खालिद हुसैन उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ कुसुम चौधरी की वाणी वन्दना व पण्डित बेअदब लखनवी के कुशल संचालन से हुआ।
प्रवीण पाण्डेय, विजय शंकर शुक्ल अवशेष, सत्यदेव सिंह, खालिद हुसैन, उमा लखनवी, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ कुसुम चौधरी, डॉ उमा शंकर शुक्ल शितिकण्ठ, ओम जी मिश्र अभिनव, डॉ राम राज भारती, पण्डित बेअदब लखनवी, सौरभ कांत बाजपेयी, प्रमोद चन्द श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, मुकेश कुमार मिश्र, विनय सिन्हा, इं. नमिता सिंह नमी, डॉ सुधा मिश्रा, प्रेम चन्द श्रीवास्तव व डॉ अजय प्रसून आदी ने अपने सुन्दर काव्य पाठ से समारोह को ऊंचाई प्रदान की।
समारोह के मध्य मंचस्थ मनीषियों के सहयोग से आनागत कविता आन्दोलन के प्रणेता डॉ अजय प्रसून ने डॉ उमा शंकर शुक्ल शितिकण्ठ को अनागत मार्तण्ड व डॉ कुसुम चौधरी को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित पण्डित उमा शंकर तिवारी द्वारा पं. राम तेज तिवारी आध्यात्मिक संस्थान, लखनऊ के सौजन्य से अनागत कविता आन्दोलन के प्रणेता डॉ अजय प्रसून को चंदन रोली का तिलक लगाकर पुष्प माल व अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न प्रदान कर महा कवि कालीदास सम्मान से सम्मानित किया गया।
कवि मुकेश मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह के समापन की घोषणा की। पण्डित बेअदब लखनवी


0 टिप्पणियाँ