मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम। प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के विशेष मध्यान्ह भोजन की की गई व्यवस्था।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम।

प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के विशेष मध्यान्ह भोजन की की गई व्यवस्था।


अक्षय मेल ब्यूरो।
मुसाफिरखाना अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "मेरी माटी मेरा देश" मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन अभियान के तहत रविवार को विकास खंड मुसाफिरखाना में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत  समस्त प्राथमिक विद्यालयों  पर ध्वजारोहण किया गया और मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत बच्चों के मध्यान्ह भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनव  और बच्चों के मध्य कविता गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित के निर्देशन में विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर प्राथमिक विद्यालय  उमामिश्रपुर सहित
समस्त प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उक्त मौके पर प्राथमिक विद्यालय  उमामिश्रपुर में प्रधानाध्यापक एवं नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्र राधेश्याम पाल प्रतिमा पाण्डेय तथा



प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर में ए आर पी अर्चना मौर्य सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव सालिक राम मौर्य सुमन प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ