जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने अवगत कराया है कि सदस्य उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती निर्मला सिंह पटेल एवं ई० अशोक कुमार यादव जनपद जौनपुर में बालहितों से सम्बन्धित निरीक्षण/समीक्षा एवं जनसुनवाई करेंगे।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
24 अगस्त 2023 को जिला कारागार, जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण प्रस्तावित है। कोविड से प्रभावित बच्चों एवं एकल परिवारों के आवास पर संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किये जायेंगे। 25 अगस्त 2023 को समय 11.00 बजे से 1.30 बजे तक बालहितों से सम्बन्धित मण्डलीय जनसुनवाई निरीक्षण भवन में किये जाने एवं समय 2.00 बजे से 3.30 बजे तक बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट भवन में बैठक, 3.30 बजे से 4.00 बजे तक इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया से प्रेस वार्ता आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ