अभियान के महत्व को देखते हुए इस पूरे कार्यक्रम की विभागीय स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। पूरे प्रदेश में करीब 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें जनपद में करीब 52 लाख पौधे लगाने जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
इसके सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर पौधरोपण भंडारा का भी आयोजन जनपद में किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों में पौधों का वितरण कराया जाएगा जिससे इस आयोजन में बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत समस्त कृषकों द्वारा यथासंभव 1 से 10 पौधों का रोपण अनिवार्य रूप से कराया जाए इसके लिए जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
शासन-प्रशासन, समाज के सभी लोगों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उनका सहयोग एवं सहायता प्राप्त करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।

0 टिप्पणियाँ