उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेज सोसायटी लखनऊ के अधीन संचालित गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई जनपद इटावां में सत्र 2023-24 में कक्षा-6 में प्रारम्भिक चयन परीक्षा वाराणसी मण्डल की 17-18 जून, 2023 को वॉलीबाल एवं बैडमिण्टन (बालक/बालिका वर्ग), क्रिकेट, फुटबाल (केवल बालक वर्ग) एवं जूडो (केवल बालिका वर्ग) 19-20 जून, 2023 को एथलेटिक्स (केवल बालक वर्ग), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग), कबड्डी (केवल बालक वर्ग) एवं तैराकी (केवल बालिका वर्ग) में आयोजित की जायेगी।
ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को वेबसाइट http://khelsathi.in/application/onlineAdmission अथवा कॉलेज की वेबसाइट sportscollegelo.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक को सलेक्ट करके निर्धारित प्रक्रिया करते हुए आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी दिये हुए क्यू0आर0 कोड को स्कैन करके पंजीकरण विंडो पर सीधा जायेगा। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा-05 की मार्कशीट, आधार कार्ड अथवा रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत जन्म तिथि प्रमाण पत्र अथवा स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत जन्म तिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति होनी चाहिए।
सर्वप्रथम अभ्यर्थी उपरोक्त लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करेगा तदोपरान्त मोबाइल नम्बर/ई-मेल पर ओ0टी0पी0 तथा लॉग इन आई0डी0 एवं पासवर्ड प्राप्त करेगा। अभ्यर्थी उसी लॉग इन आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन करके नवीन पासवर्ड बनायेगा। तत्पश्चात नये पासवर्ड से पुनः लॉग इन करके फार्म भरेगा। अभ्यर्थी आवेदन करने हेतु अपने ऑनलाईन फार्म के साथ (आधार/जन्मतिथि प्रमाण-पत्र) एवं शिक्षण (कक्षा-05 की मार्कशीट) के प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करेगा।
अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन करने के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर से कार्यालय अवधि में रू0 200 जमा कर आवेदन फार्म भी प्राप्त कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ