माँ भारती के अमर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को कवियों ने दी काव्यांजलि
अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क, चांद गंज, लखनऊ में लक्ष्य साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ पार्क के संरक्षक सी पी पाण्डेय, डॉ तुका राम वर्मा, श्याम कुमार मिश्र व पण्डित बेअदब लखनवी द्वारा अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुलिस विभाग के मुकेश मिश्र की वाणी वंदना व शरद पाण्डेय सशांक के कुशल संचालन से हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक पाण्डेय अशोक ने की। जनकवि सिद्धेश्वर शुक्ल क्रांति बतौर मुख्य अतिथि, कुंवर कुशुमेश सहित डॉ डण्डा लखनवी, कन्हैया लाल गुप्ता, सेवा निवृत्त आईपीएस अशोक कुमार वर्मा रहे। डॉ तुकाराम वर्मा व व्यंग्यकार श्याम मिश्र के संयोजन में चले कवि सम्मेलन में मनमोहन बाराकोटी तमांचा लखनवी, पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ राम राज भारती फतेहपुरी, सरिता कटियार, अल्का अस्थाना, अनिल किशोर शुक्ल निडर, गोबर गणेश, के पी सत्यम, भ्रमर बैसवारी, दिनेश सोनी, मीरा चौरसिया, रेनु द्विवेदी, रंगोली पण्डित, प्रिया सिंह, अनीता सिन्हा, आलोक रावत आहत लखनवी, कृष्णा नन्द राय, वन्दिता पाण्डेय, कुलदीप शुक्ल, अरविंद रस्तोगी, कृष्ण कुमार सिंह, नीलेश पाण्डेय, राम औतार पंकज, संजय मल्होत्रा, शकील अहमद गयावी, गीतकार सचिदानंद तिवारी सलभ, ऋतु राज ऋषि आदि कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से कवि सम्मेलन को ऊंचाई प्रदान की। चांद गंज निवासियों व श्रोताओं द्वारा कार्यक्रम बेहद पसंद किया गया। श्रोताओं द्वारा कवियों की प्रस्तुति की खूब सराहना की गई व समय समय पर ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने की मांग प्रबंध समिति से की गई। अंत में पार्क के संरक्षक सी पी पाण्डेय ने कवियों का आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
रिपोर्ट - पण्डित बेअदब लखनवी



0 टिप्पणियाँ