जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर यू०पी० सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम (पी०एम०ई०जी०पी०) उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जनपद जौनपुर को इकाई संख्या 35 मार्जिनमनी धनराशि 188.50 लाख एवं रोजगार 512 का प्राप्त हुआ है, इस योजना में निर्माण क्षेत्र में 50.00 लाख तथा साथ ही सेवा क्षेत्र के लिये धनराशि रूपया 20.00 लाख तक बैंक के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार शुरू कर सकते है, यह योजना सभी प्रकार के पब्लिक सेक्टर बैंक कॉपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं आर०बी०आई० द्वारा नियंत्रित सभी प्रकार शेड्यूल प्राईवेट कामर्शियल प्राईवेट बैंक में लागू होगी।
इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25 तथा पिछड़ा वर्ग अनु०जाति, अनु०जनजाति, सामान्य महिला, अल्पसंख्यक, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक वर्ग को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के सामान्य लाभार्थियों हेतु 15 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग, अनु०जाति, अनु०जनजाति, सामान्य महिला, अल्पसंख्यक, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिकों का 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान प्रदान करने एवं द्वितीय ऋण प्राप्त करने हेतु रूपया 1.00 करोड़ तक का ऋण एवं 10 से 15 प्रतिशत अनुदान का प्राविधान है।
योजना का आवेदन आनलाईन माध्यम से वेबसाईट www.kviconline.gov.in पर जाकर pmegpe-portal पर क्लिक कर KVIB एजेन्सी का चयन करते हुये किया जा सकता है। योजना के तहत आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये साथ ही आवश्यक पत्र यथा दो फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता की फोटा कॉपी प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं जनसंख्या प्रमाण पत्र आदि अपलोड करना अनिवार्य है।
अत इच्छुक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी 15 जून 2023 तक ऑन लाइन आवेदन पोर्टल पर कर सकते है। उक्त योजनान्तर्गत अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इण्ड० स्टेट मातापुर जगदीशपट्टी जौनपुर में कार्यालय कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ