नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बृजेश गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर लगाई हैट्रिक।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बृजेश गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर लगाई हैट्रिक।

मुसाफिरखाना अमेठी।स्थानीय नगर निकाय चुनावों की मतगणना प्रक्रिया कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ए एच इंटर कालेज परिसर में संपन्न हुई।शनिवार को हुई मतगणना में चेयरमैन व सभी दसों वार्डो के सभासदों के निर्वाचन की घोषणा की गई ।नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की ।भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार गुप्ता को 1681 मत प्राप्त हुए वही निर्दलीय फिरोज खान को 1474 व दिनेश कुमार सिंह पप्पू को 1231 मतों से संतोष करना पड़ा।नवनिर्वाचित चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता इससे पूर्व भी वर्ष 2015 व 2017 ने मे हुए नगर निकाय चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करते रहे हैं।1981 में गठित मुसाफिरखाना नगर पंचायत में अब तक निर्दलीय प्रत्याशियों को ही जीत हासिल होती रही है।पहली बार मुसाफिरखाना नगर पंचायत में कमल खिला है ।वही सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से खलील अहमद ,वार्ड संख्या 02 से राम दुलारी वार्ड संख्या 03 से वीरेंद्र कुमार तो
वार्ड नंबर 04 से गिरिजा सोनी पत्नी मनोज सोनी सभासद निर्वाचित घोषित किए गए हैं।इसके साथ ही वार्ड संख्या 05 से उत्कर्ष गुप्ता 06 से अंकिता कौशल ने जीत दर्ज की है।वार्ड नं 07 से कनीज अख्तर  तो वार्ड संख्या 08 से शिवजी अग्रहरि वार्ड संख्या 09 से
करुणेश द्विवेदी व 10 से तस्लीम ने जीत दर्ज की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ