थाना पवारा, जौनपुर पुलिस द्वारा 02 गो तस्कर गिरफ्तरा, 03 राशि गाय , 02 राशि बछड़ा कुल 05 राशि गोवंश बरामद

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं गो तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु बिती रात्रि विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया थाना पवारा जौनपुर मय हमराह पुलिस टीम के चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन कि चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर तीन राशि गाय व दो राशि बछिया कुल 05 राशि गोवंश को रस्सी से निर्दयता पूर्वक बांध कर गोकशी हेतु ला जाते अभियुक्तगण 1.असलम पुत्र सरफुर्द्दीन व 2. दिलशाद पुत्र स्व0 मो0 हारुन नि0गण ग्राम नरगहना ( मड़वादोदक ) थाना पवारा जनपद जौनपुर को आज दिनांक 26.05.2023 को समय करीब 06.10 बजे नरगहना व तड़रिया के बीच भीटा के पास से गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया । बरामदशुदा 05 राशि गोवंश के मेडिकल परीक्षण व सुपुर्दगी की कार्यवाही की जा रही है ।
*बरामदगी विवरण –*
1. 03 राशि गाय , 02 राशि बछिया कुल 05 राशि गोवंश
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.असलम पुत्र सरफुर्द्दीन नि0 ग्राम नरगहना ( मड़वादोदक ) थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र 32 वर्ष
2. दिलशाद पुत्र स्व0 मो0 हारुन नि0 ग्राम नरगहना ( मड़वादोदक ) थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र 50 वर्ष 
*अपराधिक इतिहास –* 
असलम पुत्र सरफुर्द्दीन नि0 ग्राम नरगहना ( मड़वादोदक ) थाना पवारा जनपद जौनपुर 
1. मु0अ0स0 086/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना पवारा जनपद जौनपुर
दिलशाद पुत्र स्व0 मो0 हारुन नि0 ग्राम नरगहना ( मड़वादोदक ) थाना पवारा जनपद जौनपुर 
1. मु0अ0स0 086/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना पवाँरा जनपद जौनपुर 
2. मु0अ0स0 008/2022 धारा 401 भा0द0वि0 थाना पवारा जनपद जौनपुर 

 *गिरफ्तारी व बरामदगी टीम –* 
1. एसओ राज नरायन चौरसिया थानाध्यक्ष थाना पवारा जनपद जौनपुर 
2. उ0नि0 मंजय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
3. हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
4. का0 आशीष यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
5. का0 धनन्जय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
6. का0 नितिश यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ