वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/श्रम बंधु/व्यापार बंधु एवं जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुई।
बैठक में मेसर्स रामापालिमरश प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उनकी ईकाई से जल निकासी की समस्या अभी भी बनी हुई है जिस पर जिला पंचायत विभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उक्त संदर्भ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्मिलत कर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा अपर मुख्य अधिकारी को यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उकनी पावर हाउस से सीड़ा को जोड़ने में अवशेष बजट की मांग हेतु जिला अधिकारी महोदय की तरफ से शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। आवास विकास द्वारा सीडा में नाली ह्यूम पाइप कार्य पूर्ण न होने पर अध्यक्ष महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।
जनपद में अब तक हुए कुल 127 एम0ओ0यू0 को धरातल पर लाने के सभी निवेशकों से अध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ता की गई। निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिससे आगामी प्रस्तावित जी0बी0सी0 सितंबर माह में अधिक से अधिक निवेशकों को प्रतिभाग कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
आई आई ए को अध्यक्ष बृजेश यादव ने सतहरिया में चेक क्लिरिंग हाउस की स्थापना के लिए अनुरोध किया जिसपर जिलाधिकारी के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि आवश्यक कार्यवाही करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री हर्ष प्रताप सिंह, सहायक श्रमायुक्त गौतम गिरी, सहायक आयुक्त जी एस टी मनीष राय, सहायक प्रबंधक जय प्रकाश एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ