जनपद न्यायालय, जौनपुर हेतु 5 एवं जनपद के ग्राम न्यायालयों मछलीशहर, शाहगंज एवं केराकत के कार्यालय/न्यायालय व परिसर की साफ-सफाई हेतु प्रत्येक में 1-1 कुल 8 अंशकालिक स्वीपरों की संविदा के आधार पर नियत मासिक मानदेय रू0 6,000 पर आबद्धता की जानी है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
अध्यक्ष सेलेक्टिंग अथारिटी/जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने अवगत कराया है कि कार्यालय, न्यायालय एवं परिसर की साफ-सफाई हेतु जनपद न्यायालय, जौनपुर हेतु 5 एवं जनपद के ग्राम न्यायालयों मछलीशहर, शाहगंज एवं केराकत के कार्यालय/न्यायालय व परिसर की साफ-सफाई हेतु प्रत्येक में 1-1 कुल 8 अंशकालिक स्वीपरों की संविदा के आधार पर नियत मासिक मानदेय रू0 6,000 पर आबद्धता की जानी है। आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि अंशकालिक स्वीपर की योग्यता 05 उत्तीर्ण होनी चाहिए और आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य आचरण अच्छा, आज्ञाकारी व विनम्र होना चाहिए। जिसके लिए दो सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आबद्ध किये गये अभ्यर्थी भविष्य में नियमित किये जाने की मांग नही करेंगे। आबद्ध स्वीपरों को आबद्धता से पूर्व सेवा अनुबन्ध करना होगा, जिसके मान्य होने पर ही अभ्यर्थी की आबद्धता स्वीकार की जा सकेगी। प्रथम नियुक्ति एक वित्तीय वर्ष हेतु ही की जायेगी, उसके उपरान्त कार्य व आचारण अच्छा होने पर नवीनीकरण के माध्यम से आगे बढ़ाया जायेगा। पूर्णरुप से भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 25 अप्रैल 2023 को सायं 05.00 बजे तक लेखानुभाग जनपद न्यायालय जौनपुर में व्यक्तिगत रुप से अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किये जायेंगे। आवेदकों को साक्षात्कार हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित दिनांक 28 अप्रैल 2023 को लेखानुभाग में प्रातः 10 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
                                                

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ