ऑल इंडिया सम्पादक संघ की बैठक हुई संपन्न

ऑल इंडिया सम्पादक संघ की बैठक हुई संपन्न 



 सीतापुर। ऑल इंडिया सम्पादक संघ की बैठक अवध बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर में संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता रामू कनौजिया के द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। संघ के विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमे कहा गया कि इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा पत्रकार साथियों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। आल इंडिया संपादक संघ के कोर कमेटी मेम्बर के राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य ने कहा कि आए दिन पत्रकारों के ऊपर अत्याचार उत्पीड़न हो रहे है। पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं,जो बहुत ही घोर निंदनीय है। ऑल इंडिया संपादक संघ पत्रकार साथियों के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगा। बैठक में आल इंडिया संपादक संघ के कोर कमेटी मेम्बर के राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य ,सम्पादक रामू कनौजिया,सह सम्पादक संतोष कुमार राव,विधि सम्पादक जेे के आनंद,जिला संवाददाता भयंकर सिंह जिला संवाददाता देवेंद्र कुमार सिंह,पंकज कुमार, कुलदीप राठौर, सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ