मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भारत करेगा वार्षिक डाइरेक्टरी का प्रकाशन। एमडब्ल्यूए की वेबसाइट पर एक क्लिक में दिखेगा संगठन व पदाधिकारियों का संपूर्ण विवरण। होली मिलन एवं "मीडिया गौरव सम्मान" समारोह में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल।

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भारत करेगा वार्षिक डाइरेक्टरी का प्रकाशन।

एमडब्ल्यूए की वेबसाइट पर एक क्लिक में दिखेगा संगठन व पदाधिकारियों का संपूर्ण विवरण।


होली मिलन एवं "मीडिया गौरव सम्मान" समारोह में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल।


प्रतापगढ़। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भारत  देश भर के मान्य संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों,पत्रकारों, छायाकारों, संवाददाताओं ,संवादसूत्रों एवं समस्त मीडियाकर्मियों व पत्रकार संगठनों समेत समाज के प्रत्येक वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित देश का अग्रणी संगठन है। उक्त बातें जिला पंचायत सभागार प्रतापगढ़ में आयोजित होली मिलन एवं "मीडिया गौरव सम्मान" समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कुल भूषण शुक्ल एडवोकेट हाईकोर्ट ने कहीं। उन्होंने कहा कि बीते 10 मई 2022 से आगामी 10 अप्रैल 2023 के मध्य संगठन द्वारा की गई समस्त गतिविधियों-क्रिया-कलापों,मीटिंग -बैठकों , संगठन के पदाधिकारियों हेतु किए गए पत्राचार, अधिकारियों व सरकार के मंत्रियों, सांसदों -बिधायकों आदि से भेंट -मुलाकात के साथ ही संगठन की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों का संपूर्ण विवरण दूरभाष संख्या सहित प्रकाशित किया जाएगा। डायरेक्टरी/स्मारिका में संगठन के उद्देश्य, स्मृति पत्र,गठन की नियमावली,रीति-नीति,मिशन-विजन एवं स्ट्रेटजी सहित संपूर्ण जानकारी क्रमवार रहेगी साथ ही वार्षिक उपलब्धि का भी प्रकाशन होगा। डायरेक्टरी हेतु प्रत्येक पदाधिकारी से मात्र 500 रूपए की अल्प सहयोग राशि निर्धारित की गई है जो सभी पदाधिकारियों हेतु अनिवार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि मीडिया  वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) भारत की वेवसाइट निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है जिसके लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.मीडियावेलफेयर.ओआरजी डोमेन भी खरीदा जा चुका है। शीघ्र ही वेवसाइट डब्लपमेंट का शुरू हो जाएगा, जिसके पूरा होते ही एक क्लिक में संगठन और सभी पदाधिकारियों का संपूर्ण विवरण देखा जा सकेगा। होली मिलन एवं सम्मान समारोह में पलामू झारखंड से बतौर मुख्य अतिथि पधारे एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर एस के पाण्डेय ने संगठन-बिस्तार व मजबूती पर जोर देते हुए देश के 25 राज्यों में संगठन द्वारा प्रदेश इकाइयों की कुशल कार्यक्षमता का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में संगठन बहुत मजबूत स्थिति में है इसी तरह संपूर्ण देश में मजबूत बनाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पाण्डेय ने हरियाणा महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कपूर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन पर प्रोन्नत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव संगठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी की बिधिवत घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर -प्रदेश शीतला प्रसाद अग्रहरि 'शुजान' ने बिद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की वाणी वंदना से होली मिलन का शुभारंभ व संचालन  प्रयागराज मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को "मीडिया गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। समारोह के अंत में कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष प्रेम वर्मा व सहसंयोजक जिला महामंत्री संगठन दिनेश सिंह ने सभी के प्रति संयुक्त रुप से आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर प्रदेश सचिव महाराष्ट्र शैलेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री हरिकेश चौरसिया, मंडल सहमंत्री प्रवीण मिश्रा, कुंदन पटेल, चंद्रकांत यादव एडवोकेट, राजेन्द्र बर्मा, नितिन साहू, अजय पांडेय, संजय सिंह , विनय राय, वंशराज यादव एवं निहाल अग्रहरि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ